
देशनोक 01 अक्टूबर 2022 शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर रविवार को करणी माता जन्मोत्सव जयंती( सप्तमी) के उपलक्ष में करणी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।जो कि कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तेमड़ाराय मन्दिर पहुंची। श्री करणी मंदिर निजी प्रयास के अध्यक्ष बादल सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 9=बजे करणी माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी मुख्य मार्ग एसबीआई बैंक, शिव मंदिर, पुलिस थाना, नगर पालिका, सामुदायिक चिकित्सालय, जैन जवाहिर मंडल होते हुए तेमड़ाराय
मन्दिर पहुंचेगी वापसी 12:00 बजे तेमड़ाराय से ,साउंड मार्ग ,सदर बाजार होते हुए श्री करणी माता मंदिर वापसी होगी
2 अक्टूबर 2022 करनी सेवा सदन के पीछे दोपहर 2:00 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह भी रखा गया है रात्रि कालीन 9:00 बजे 2 अक्टूबर को करनी सेवा सदन के पीछे भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है 3 अक्टूबर 2022 अष्टमी के दिन विराट कवि सम्मेलन श्री करणी सेवा सदन के पीछे रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम की रूपरेखा ट्रस्ट सचिव वासुदेव एवं उपाध्यक्ष द्वारा जारी किया गया फोटोग्राफर कन्हैया लाल जोशी द्वारा प्रेषित

















