Bikaner Live

हेल्पेज इंडिया ने किया वरिष्ठ नागरिकों का वंदन-अभिनंदन
soni

बीकानेर, 01 अक्टूबर। वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शुक्रवार व शनिवार को हेल्पेज इंडिया, राजस्थान की ओर से वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ व जयपुर रोड की वृंदावन एन्कलेव कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों का गुलाब के फूलों, दूध व अल्पहार से वंदन अभिनंदन किया। हेल्पेज इंडिया की प्रदेश प्रबंधक वंदना चौधरी, संस्था के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भरत राजपाल तथा एस.डी.पी.स्कूल के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों से स्वास्थ्य, जीवन के विभिन्न पहलुओं व पड़ावों पर चर्चा की।
चर्चा में हेल्पेज इंडिया की जयपुर से आई प्रदेश प्रबंधक वंदना चौधरी ने केन्द्र व राज्य सरकार तथा हेल्पेज इंडिया की ओर से वृद्धजनों के लिए अपना घर चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पेज इंडिया भारत में वृद्धजनों के स्वास्थ्य, अधिकार व श्रेष्ठ जीवन व आजीविका के लिए 43 वर्षों से भारत में सजगता से कार्य कर रहा है। संगठन बुजुर्गों और उनके अधिकारियों के लिए दृढ़ता से वकालात करता है। आपदा स्थितियों में यह न केवल राहत, बल्कि पुनर्वास उपायों पर ध्यान देता है। करोना महामारी में उल्लेखनीय कार्य पर हेल्पेज इंडिया को पहली बार यूएन पॉपुलेशन अवार्ड 2020 से सम्मानित कि गया।
उन्हांने बताया कि भारत में अनुमानित 140 मिलियन बुजुर्ग हैं। इनमें लगभग 70 प्रतिशत वृद्धजन पुरानी बीमारियों का सामना कर रहे है। इनके स्वास्थ्य, आजीविका के साथ बेहतर जिन्दगी के लिए केन्द्र व राज्य को अनेक सुझाव दिए है। बीकानेर में शांति निवास वृद्ध आश्रम में फिजियोथैरेपी उपकरण स्थापित करवाएं तथा चल वाहन के माध्यम से अनेक मोहल्लों में जाकर वृद्धजनों की चिकित्सा की। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भरत राजपाल ने संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया। एस.डी.पी.स्कूल के विद्यार्थियों ने वृद्धजनों की समस्याओं को सुना तथा उनके अनुभवों को सांझा किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!