श्री डूंगरगढ़, अहिंसा जीवन का प्राण तत्व है। व्यक्ति अहिंसक रहकर ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। ये विचार पूर्व कुलपति एवं
अहिंसा की प्रतिरूप साध्वी चरितार्थप्रभा नेरखे। वे रविवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी जयन्ती एवं विश्व अंहिसा दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग एवं स्थानीय अणुव्रत समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम में सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि गांधी जी जन्म से महात्मा नहीं थे, उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ देश में जन जागृति अभियान चलाया तथा आजादी के लिए अनेक कष्ट सहे। उनके द्वारा सम्पन्न कल्याणकारी कार्यों के कारण वे महात्मा बने। महात्मा गांधी एवं आचार्य तुलसी ने स्वयं अहिंसा के मार्ग पर चल कर लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के शुरू में अतिथियों द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा डॉ राधाकिशन सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। फिर गांधी जी की तीन सर्व धर्म प्रार्थनाओं का विद्यार्थियों एवं उपस्थित समुदाय ने समवेत स्वर में सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम की निरन्तरता में साध्वी आगमप्रज्ञा ने विद्यार्थियों को अहिंसात्मक जीवन शैली से सम्बंधित योगाभ्यास करवाए तथा संगायिका अभिलाषा बांठिया ने अणुव्रत गीत का संगान किया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापत ने निरपराध प्राणियों को नहीं सताने की सलाह देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए कहा। कार्यक्रम में अहिंसा, नशा मुक्ति, सत्य भाषण, मृदु वचन, श्रद्धा-भावना आदि मानवीय मूल्यों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय ने संकल्प लिए। सेसोमूं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन सैनी ने अहिंसा दिवस पर अपनी अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में श्रीमती अंजू पारख, श्री ओसवाल पंचायत के मंत्री प्रमोद बोथरा, युवा एडवोकेट रणवीर खीची एवं अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने भी विचार रखे। प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में दीपचंद बोथरा, नरेंद्र डागा, कमल झाबक, मनोज पारख, संजय झाबक, विद्यालय एस डी एम सी सदस्य, बालिका विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती विमला, कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य रामप्रताप जाखड़, ताल मैदान हाई स्कूल, बालिका स्कूल, अंग्रेजी माध्यम स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजू हीरावत ने किया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद एन एस एस प्रभारी प्रदीप कुमार कौशिक के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा अंहिसा संदेश एवं चिरंजीवी योजना जागरूकता रैली निकाली गई।
Related Post
7 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से 1:00 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी शहर के विभिन्नमहल्ले में
August 6, 2026
No Comments
Read More »

निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 को लेकर भाजपा बीकानेर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न
August 6, 2026
No Comments
Read More »

एक अर्जी बाबा के नाम: सच्चे मन से लिखी हर अर्जी पहुँचेगी खाटू धाम में बाबा के श्रीचरण में
August 6, 2026
No Comments
Read More »

संत रविदास समरसता रथों का जयपुर से शुभारंभ, बीकानेर देहात पदाधिकारियों ने की सहभागिता
August 6, 2026
No Comments
Read More »

श्री राव देदाजी महाराज झुझार हलवाई सेवा समिति, बीकानेर की नई कार्यकारिणी का गठन
August 6, 2026
No Comments
Read More »

26 सितंबर को बीकानेर में होगा भव्य वार्षिक श्री श्याम कीर्तन एवं श्री श्याम अखाड़ा
August 6, 2026
No Comments
Read More »


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में नवोदय विद्यालय समिति स्थापना दिवस का आयोजन
August 5, 2026
No Comments
Read More »










