Bikaner Live

बिश्नोई समाज ने जताया विधायक सिद्धि कुमारी का आभार विधायक मद से सिद्धिकुमारी ने स्वीकृत किये 25 लाख…..
soni

श्री जाम्भाणी साहित्य अकादमी के भवन विस्तार के लिए एंव गुरु जम्भेश्वर भगवान की शिक्षाओं को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बीकानेर पुर्व विधानसभा से विधायक सिद्धिकुमारी ने विधायक कोष से 25 लाख की राशी स्वीकृत की है राशी स्वीकृत करने के अवसर पर विश्नोई समाज के गणमान्य लोगों ने विधायक के निवास पर पहुँचकर सिद्धिकुमारी का आभार जताया विधायक ने इस अवसर पर कहा कि मै बिशनोई समाज के 29 नियमों के प्रति सम्मान का स्थान रखती हूँ पर्यावरण के सुधार के लिये जो नियम बनाये थे वे आज भी प्रेरणा देते हैं प्रतिनिधि मण्डल में नोखा विधायक बिहारीलाल बिशनोई ने आभार जताते हुवे कहा कि अकादमी का उद्देश्य विलुप्त होती संस्कृति को बचाना एंव गुरु भगवान की परम्पराओं का पुनर्लेखन करना व साहित्यकारों का सम्मान करना जैसे कार्यों के माध्यम से जीव दया के प्रति प्रतिबध रहना है।
अकादमी की उपाध्यक्ष डॉक्टर इंद्रा बिशनोई ने विधायक सिद्धिकुमारी को अभिनंदन पत्र भेंट किया इस अवसर पर समाजसेवी राजाराम धारणिया , जीवरक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणिया , अध्यापक राम स्वरूप बिशनोई उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!