
बीकानेर 2 अक्टूबर 2022, स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती के अवसर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर कार्यकर्ताओ ने रविवार को गांधी पार्क में पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करते हुए भावपूर्वक वंदन किया।
इस अवसर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बापू के बताए रास्ते , स्वच्छता, समरसता और रामराज्य के भाव को साकार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन के माध्यम से पूरे विश्व मे शांति लाया जाना संभव है।आज पूरा विश्व अहिंसा दिवस को भी मना रहा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खादी मंदिर पहुँच कर बड़ी संख्या में खादी उत्पादों की भी खरीद की। खादी मन्दिर में कार्यकर्ताओं ने चरखे के माध्यम से कताई के कार्य को भी सीखा।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने खादी संस्थानों के उत्पादों को खरीद करने का आग्रह करते हुए कहा कि खादी संस्थानों के माध्यम से बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणों को रोजगार मिलता है ऐसे में सभी को सहयोग का माध्यम बनना चाहिए।
जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी शास्त्री जयंती के साथ ही 17 सिंतबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा का भी समापन हो गया। सेवा पखवाड़े के सहसंयोजक श्यामसुंदर चौधरी ने बताया कि गत 15 दिनों में पार्टी ने अनेकों सेवा कार्यक्रम किये जिनमे पौधारोपण, स्वच्छता, लम्पी रोग के रोकथाम में गौवंश की सेवा, प्रधानमंत्री के जीवनवृत पर आधारित प्रदर्शनी, टीबी के मरीजों को गोद लेकर उनका इलाज के साथ साथ रक्तदान शिविर के आयोजन कर अभूतपूर्व सेवा कार्य किये गए है।
आज गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत,गोकुल जोशी,मधुरिमा सिंह, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, डॉ मीना आसोपा, विजय लक्ष्मी हिम्मतासर, श्याम सुंदर चौधरी, सुधीर केवलिया, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, चन्द्रप्रकाश गहलोत, मुकेश ओझा, प्रदीप चौहान,गजेन्द्र सरीन, नरेंद्र सिंह राठौड़, रेवंत सिंह, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, उस्मान गनी, रामदयाल, शिखरचंद डागा, राधा खत्री, भारती अरोड़ा,भवानी सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















