

बीकानेर 2 अक्टूबर 2022 शारदीय नवरात्रि मैं जहां मां दुर्गा की पूजा अर्चना का कार्यक्रम चल रहा है वहीं शहर में डांडिया की धूम अपनी चरम सीमा पर चल रहा है ब्रह्मक्षत्रीय खत्री समाज द्वारा भी हर साल की तरह इस साल भी
आज 2 अक्टूबर 2022 रविवार को ब्रह्मक्षत्रिय खत्री महिला मंडल की तरफ से हिंगलाज माता मंदिर में डांडिया का प्रोग्राम रखा गया
पहले सभी महिलाओं ने मिलकर माता रानी के भजन कीर्तन किए
फिर हिंगलाज मां की आरती करके डांडिया का प्रोग्राम शुरू किया गया
जिसमें सभी महिलाओं ने बड़े जोश के साथ डांडिया व गरबा नृत्य किया
कुछ महिलाएं व बच्चियां गुजराती वेशभूषा चनिया चोली पहन कर आई कुछ महिलाएं रेड साड़ी पहन कर माता रानी के दरबार में डांडिया नृत्य किया
डांडिया के बाद माता रानी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया
बीकानेर ब्रह्मक्षत्रिय खत्री महिला मंडल अध्यक्ष राधा खत्री ने बताया कि खत्री समाज की
सभी महिलाओं को उत्साहित देख कर बहुत अच्छा लगता हैं। और भविष्य में और भी ऐसे प्रोग्राम करते रहने का वादा भी किया
















