Bikaner Live

जयपुर स्वर्णकार समाज 30 अक्टुबर को होगा विशाल प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह
soni


जयपुर ,सर्व स्वर्णकार समाज नेतृत्व विकास सस्था द्वारा प्रति वर्ष दिपावली स्नेह मिलन के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाता रहा है,इस वर्ष भी दिपावली स्नेह मिलन व सम्मान समारोह 30 अक्टूबर 2022 रविवार को एस बी गार्डन, सिविल लाइन्स मैट्रो स्टेशन के पास, सोडाला, जयपुर, राजस्थान मे प्रदेश स्तरीय आयोजित किया जाना तय हुआ है।
इस आयोजन मे तीन श्रेणी मे समाज बन्धुओ को सम्मानित किया जाना तय हुआ है (1) स्वर्ण कला गुरू अवार्ड:- इस केटेगरी मे उस व्यक्ति को सम्मानित किया जाऐगा जिसने कम से कम 10 वर्ष जेम्स एण्ड ज्वैलरी, मीनाकारी, चित्रकारी से सम्बन्धित कारीगरी का काम किया हो, कम से कम पांच समाज बन्धुओ को कारीगरी कर जिवन यापन करना सिखाया हो, वो व्यक्ति कम से कम वर्तमान समय मे साठ वर्ष से ज्यादा का हो एवम् उस की प्रतिष्ठा मे कही दाग धब्बा लगा हुआ नही हो, कलंकित नही हो, ऐसे व्यक्ति इस मे सम्मान प्राप्त कर सकेगे। नोट : महिलाओ को उम्र में विशेष छुट का प्रावधान है।
(2 ) स्वर्णकार जनप्रतिनिधि सम्मान 2022 :- इस श्रेणी मे समाज के वे व्यक्ति आऐगे जो वर्तमान समय मे राजस्थान प्रदेश की किसी भी पंचायत, नगरपालिका मे पंच, सरपंच, पार्षद, चैयरमैन,सभापति, मैयर, प्रधान या किसी निगम, बोर्ड का सदस्य या किसी पद पर हो (चाहे वे ईलेक्टेड हो या मनोनीत) सम्मान प्राप्त कर सकेगे, (3) नव नियुक्त सरकारी सेवारत समाज बन्धु सम्मान 2022 :- इस श्रेणी मे पिछले एक वर्ष मे नव नियुक्त सरकारी सर्विस मे लगे सभी तरह के अधिकारी – कर्मचारी सम्मान प्राप्त कर सकेगे। इन सब के चयन के लिऐ एक 11 सदस्यो की चयन समिति का गठन किया जा रहा है। अत: प्रदेश के सभी समाज बन्धुओ से सादर निवेदन है कि इस सम्मान समारोह की तीनो श्रेणीयो मे आने वाले लोगो तक इस की जानकारी जरूर से पहुचाने का कष्ट करे ओर इन तीनो श्रेणीयो मे आने वाले समाज बन्धुओ की जानकरी हमे भी दे जिससे हम ज्यादा से ज्यादा समाज बन्धुओ से सम्पर्क कर समान कर सके।
.
प्रदेश की सभी सामाजिक, धार्मिक सस्थाओ के सम्मानित पद्दाधिकारियो से निवेदन करते है कि वे अपनी सस्थाओ का 30 अक्टूबर 2022 रविवार कोइस दिन कही कोई आयोजन नही रखे, यदि कही किसी ने रख रखा है तो वे उसे आगे पिछे करने का कष्ट करे ओर सम समाज बन्धु इस प्रदेश स्तरीय आयोजन मे परिवार व ईष्ट मित्रो सहित अवश्य पधारे।
धन्यवाद।
.
भवदीय।
त्रिलोक चन्द कड़ेल, प्रदेशाध्यक्ष :-9829296530
शिव कुमार मोसुण, प्रदेश महामन्त्री :- 8619067815
गोपाल लाल बीसा, प्रदेश कोषाध्यक्ष :-953033735
.
आवेदन फार्म लेने व जमा करवाने व ओर अधिक जानकारी के लिऐ सम्पर्क करे:-
(1) धनश्याम बबेरवाल :- 9414796977
(2) असीम वर्मा :- 8764296472
(3) हेमन्त बेराडिया :- 9509018833
(4) राधव राज बेथिया : 9694985252
(5) मनोहर अग्रोहिया : 9214568844
(6) श्याम सुंदर भामा : 9314530848
(7) मधुसुदुन भोण : 9468791411 (8) रेणुका कट्टा : 9314 695098
(9)बसन्त सोनी : 7568579556
(10) माणक चन्द मण्डोरा : 9414229259

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!