Bikaner Live

समाज कल्याण सप्ताह-
महिला एवं बालिका कल्याण दिवस मनाया….
soni

बीकानेर, 5 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के पांचवे दिन बुधवार को नारी निकेतन में महिला एवं बालिका कल्याण दिवस मनाया गया।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, सदस्य एडवोकेट जुगल किशोर व्यास, महिला कारागृह की उप करापाल लीला देवी, नारी निकेतन अधीक्षक डॉ शारदा देवी, जिला बाल अधिकारी अरुण सिंह शेखावत, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी यादव आदि मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा महिला सशक्तिकरण का महत्व समझाते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। डॉ. शारदा देवी ने राज्य सरकार की महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों के विरुद्ध चेतना जागृत करने हेतु प्रोत्साहित किया। आवासनियों और बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को फल वितरित किए गए।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!