Bikaner Live

खेल से खिलवाड़ रोकने के लिए दिये ज्ञापन…
MGS युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स केलेंडर से मार्शल आर्ट्स पेनचाक सिलाट खेल हटाने से खिलाड़ियों में भारी रोष
soni



खेल से खिलवाड़ रोकने के लिए दिये ज्ञापन…
MGS युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स केलेंडर से मार्शल आर्ट्स पेनचाक सिलाट खेल हटाने से खिलाड़ियों में भारी रोष…

12 अक्टूबर बीकानेर। महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कैलेंडर में मनमाने रवैये से परेशान संबद्ध कालेजो के विद्यार्थी खिलाड़ियों ने अपने-अपने प्रिसिंपल के माध्यम से महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के नाम ज्ञापन सौंपे। विद्यार्थी खिलाड़ियों का एक राय में कहना है कि खेल से खिलवाड़ को रोका जाना चाहिए अन्यथा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी बीकानेर के स्पोर्ट्स बोर्ड और उनके सचिव द्वारा मनमाने तरीके से इंटर कॉलेज टुर्नामेंट करवाने तथा विभिन्न खेलों के जोड़-तोड़ का मामला सामने आया है। जिससे युनिवर्सिटी से संबद्ध कालेज खिलाड़ियों में काफी समय से रोष और आक्रोश पनप रहा है। गत वर्ष से खेले जा रहे मार्शल आर्ट्स पेनचाक सिलाट खेल को बिना किसी कारण के खेल केलेंडर से हटा दिया गया है जबकि चहेते खेलों की चार-चार बार संशोधन केलेंडर जारी किये जा रहे हैं जिससे खिलाड़ियों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है और भविष्य अंधकारमय हो गया है। नवनिर्वाचित छात्र संघ उपाध्यक्ष भरत सिंह बीका ने बताया कि राजकीय डुंगर महाविद्यालय के 13 खिलाड़ियों ने इंटर कॉलेज टुर्नामेंट में भाग लिया था जिसमें 07 स्वर्ण, 02 रजत, 01 कांस्य सहित कुल 10 पदक प्राप्त किये थे। परन्तु इस वर्ष प्रतिभावान खिलाड़ियों को पेनचाक सिलाट खेल से महरुम कर दिया गया है।
इसी प्रकार से राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय, नेहरू शारदापीठ पीजी महाविद्यालय तथा पदमपुर स्थित माता शांतिदेवी गोदारा कालेज के खिलाड़ियों ने ज्ञापन सौंपकर खेल को नियमित करने की जोरदार मांग की है।
एनएसपी पीजी कालेज छात्रसंघ महासचिव राजेश स्वामी ने कहा कि एक तरफ केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा आउट ओफ टर्म जाकर भी खेल एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु हर संभव सुविधायें प्रदान कर रही है वहीं तीन-तीन राजस्थान सरकार के मंत्रीगणों तथा प्रधानमंत्री के नजदीक माने जाने वाले केन्द्रीय मंत्री के गृह जिले में विद्यार्थी खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
महानगर खेल संयोजक हिमांशु सारस्वत ने बताया कि बीकानेर संभाग के सभी छात्र संगठन भी खेल एवं खिलाड़ियों के लिए एकजुट होकर युनिवर्सिटी प्रशासन के मनमाने रवैये के खिलाफ कार्रवाई करने पर उतारु हो गये हैं। विद्यार्थी खिलाड़ी साल भर पढ़ाई के साथ-साथ खेल के लिए भी जी-तोड़ मेहनत से पसीना बहाते है और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद खेलों से वंचित किये जाने से बेहद खफा हैं।
छात्र संघ अध्यक्ष निरमा मेघवाल ने बताया कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन पेनचाक सिलाट खेल को नियमित नहीं करता है तो मजबूरन आंदोलन की ओर जाना पड़ेगा जिसके लिए युनिवर्सिटी कुलाधिपति, कुलपति तथा युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड जिम्मेदार होगा।
ज्ञापन देने वाले छात्र-छात्रा खिलाड़ियों में राजकीय डुंगर कालेज बीकानेर में छात्रसंघ उपाध्यक्ष भरत सिंह बीका, महानगर सहमंत्री दीपक सिंह राठौड़, महानगर खेल प्रकोष्ठ संयोजक नेशनल खिलाड़ी हिमांशु सारस्वत, नेशनल मेडलिस्ट गोविंद राम केवटिया, अजय जनागल तथा राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष निरमा मेघवाल, महासचिव लक्ष्मी पारीक, दिव्या स्वामी, ममता सारस्वत, दीपा स्वामी, अंजना सारस्वत, रवीना सुथार आरती सारस्वत, ज्योति प्रजापत तथा नेहरू शारदापीठ पीजी महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कृतिका पारीक, उपाध्यक्ष जयकिशन जोशी, महासचिव राजेश साध, संयुक्त सचिव प्रतीक कांटिया, निकिता गहलोत, खुशी गहलोत, राहुल सिंह भाटी, मोहित पुरोहित, विक्रम सिंह भाटी तथा माता शांतादेवी गोदारा कालेज पदमपुर श्रीगंगानगर में राज कुमार, गौरी शंकर, मुकेश कुमार, संजय कुमार तथा अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपे गये। आगामी दो दिनों में बीकानेर संभाग में एमजीएस युनिवर्सिटी से संबद्ध कालेज खिलाड़ियों द्वारा भी ज्ञापन सौंपें जायेंगें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!