Bikaner Live

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक में भाग लेकर बीकानेर पहुंचे संयोजक सारस्वत….

बीकानेर जयपुर में आयोजित विधि प्रकोष्ठ की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेकर विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत बीकानेर पहुंचे । बीते दिन जयपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जयपुर में विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक हुई। जिसमें प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी भाजपा राजस्थान, चंद्रशेखर जी, प्रदेश महामंत्री संगठन, सतीश पूनिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, गुलाबचंद कटारिया नेता प्रतिपक्ष भाजपा, अरुण चतुर्वेदी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा ,बहन विजया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह प्रभारी एवं विधि प्रकोष्ठ भाजपा राजस्थान, प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इसमें बीकानेर जिला विधि प्रकोष्ठ की ओर से प्रतिनिधित्व जिला संयोजक एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत रमेश पारीक प्रदेश प्रतिनिधि विधि प्रकोष्ठ व सह संयोजक विजय पाल सिंह शेखावत, सुनील आचार्य व कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सिंह राजासर उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!