
बीकानेर के सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस रिफिलिंग करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से भंडार किए हुए 5 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर गैस रिपेयरिंग करने की मशीन में गैस रिफिलिंग करने के सामान को जप्त किया है आरोपी अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य कर रहा था दो टैक्सी भी जब्त कि गई है। पकड़ा गया आरोपी पांडे पेट्रोल पंप के पीछे भंवर लाल मेहरा पुत्र बालेसर मेहरा निवासी रावतों का मोहल्ला बीकानेर का है जो कि अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य कर रहा था।
















