Bikaner Live

अल्प संख्यक वर्ग के विद्यार्थी छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर कर  सकेंगे
soni

बीकानेर, 14 अक्टूबर। अल्पसंख्यक समुदाय हेतु केन्द्रीय प्रवर्तित छात्रवृति योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में अल्पसंख्यक समुदाय के सभी विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक (पीएमएस) व मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के ऑन लाईन आवेदन पत्र भरे जा रहे है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि इस योजना में कम आवेदन होने की वजह से ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी को निर्धारित तिथि तक छात्रवृति हेतु ऑन लाईन आवेदन का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद छात्रवृति हेतु  ऑन लाईन आवेदन करने की प्रक्रिया पोर्टल पर स्वतः ही बन्द हो जाऐगी। इस समयावधि में आवेदन नहीं करने पर पूर्ण जिम्मेवारी विद्यार्थी की रहेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!