Bikaner Live

स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की मॉनिटरिंग हेतु उप समिति का गठन…..
soni


बीकानेर, 14 अक्टूबर। स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय उप समिति का गठन किया गया है।
उप समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) को बनाया गया है जबकि नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।
इसके अतिरिक्त उप समिति में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी, भारत स्काउट एण्ड गाईड सीओ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक सदस्य होंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!