Bikaner Live

जिला कलेक्टर से मिले राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता….
soni


बीकानेर, 14 अक्टूबर। गुजरात में गत दिनों आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक विजेता साइक्लिंग खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल से मुलाकात की। जिला कलेक्टर ने साइकिल धावकों को बधाई दी और उनकी हौसला अफजाई की।
जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले साइक्लिंग टीम के पूनमचंद माचरा, बीरमा राम चिग्गा, मुकेश कस्वा, संदीप बिश्नोई, देवेंद्र बिश्नोई, मोनिका जाट, कविता सियाग, दिनेश तर्ङ, मनोज जाट, भरतहरी, मनोहर लाल तथा प्रशिक्षक दयाला राम जाट, सुंदर लाल बिश्नोई, श्रवण डूडी आदि उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!