बीकानेर
पुलिस थाना नयाशहर की कार्यवाही
परिवादी के घर के आगे खड़ी ट्रेलर गाड़ी से रात्रि में की थी दो बेटरीया चोरी गिरफ्तार शुदा आरोपी श्याम व धर्मवीर से गहन अनुसंधान जारी
दिनाक 13.10.2022 को श्री श्यामसुन्दर पुत्र श्री चौथाराम उम्र 32 साल जाति विश्नोई निवासी मानकसर हाल मुक्ताप्रसाद सैक्टर नं.02 मकान नम्बर 234 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर ने दर्ज करवाया की दिनाक 04.10.2022 की रात्रि को हमारी गाडी ट्रेलर को घर के आगे खड़ी करके हम घर में सो गए थे। सुबह 7 बजे मेरे घर के आगे खड़ी गाडी को संभाला कर देखा तो गाड़ी के बैटरी बाक्स मे से दो बैटरी नही मिली जिन्हे कोई अज्ञात व्यक्ति दिनांक 4 व 5.102022 के बीच रात्रि में चोरी कर ले गये वगैरा वगैरा पर प्रकरण दर्ज किया गया ।
लगातार हो रही चोरी / नकबजनी की वारदात को देखते हुए श्री बनवारी लाल सउनि
के नेतृत्व में टीम का गठन किया व सउनि ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बैटरी चोरी के
मुल्जिमानों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई व वारदात स्वीकार करने पर मुल्जिमानों को
गिरफतार किया गया व अनुसंधान जारी है ।
गिरफतार शुदा मुल्जिमः 01 श्याम नायक पुत्र श्री सीताराम जात नायक उम्र 32 साल निवासी गली नम्बर 06 अम्बेडकर कॉलोनी पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर । 02. धर्मवीर पुत्र श्री जगदीश जाति नायक उम्म्र 28 साल निवासी गली नम्बर 06 अम्बेडकर
कॉलोनी पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर ।
कार्यवाही करने वाली टीम
1. श्री बनवारी लाल सउनि पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
2. श्री संजय कानि 1033 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर (विशेष भूमिका रही) 3. श्री छगन कानि 1223 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

















