
पुलिस थाना लूनकरणसर की कार्यवाही ।
धोखाधडी के प्रकरण को ट्रेस आऊट कर तीन आरोपीगण गिरफ्तार • निकाले गये 30,000 रूपये किये बरामद ।
दिनांक 11:10:2022 प्रार्थी श्री रामलाल पुत्र सन्तुराम जाट उम्र 47 साल निवासी मेहराणा पुलिस थाना लूणकरनसर जिला बीकानेर ने उपस्थत थाना होकर एक लिखित इस आशय की पेश की कि ” एसबीआई बैंक कालू रोड एसबीआई बैंक के एटीएम से मैने दिनांक 15.9.2022 को मैं रूपये निकाल रहा था तब एक आदमी मुझे एटीएम स्क्रीन बन्द होने का बोलकर एटीएम मशीन में डालने का कहा तो मैने एटीएम मशीन डाला उस लड़के अपने एटीएम निकाल कर उसने अपने हाथ से दूसरा थमा दिया मैने पैसे गिनकर एटीएम देखा तो दूसरा वो दोनो मेरा एटीएम लेकर तुरन्त फरार हो गये तो मैं तुरन्त एसबी आई बैंक जाकर मैने मेरा खाता बन्द करवाया तब तक वो लोग मेरे 30000 रूपये निकाल चुके थे । वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर तफतीश श्री गजेन्द्र सिंह हैडकानि 238 के सुपुर्द की गई ।
श्री योगेश यादव (आईपीएस) जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर निर्देशानुसार श्री सुनील कुमार (आरपीएस) अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर एवं श्री नारायण कुमार बाजिया (आरपीएस) वृताधिकारी लूनकरनसर के सुपरविजन में प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थानाधिकारी श्री चन्द्रजीत सिंह उ.नि. मय टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में मुल्जिमान को चिन्हित किया । मुल्जिमान कारागृह सुरतगढ़ में न्यायिक अभिरक्षा में होने से प्रोडेक्शन वारन्ट जारी करवाकर मुल्जिमान हासिल कर बाद पुछताछ कर दिनांक 12.10.2022 को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमान की तफतीश कर पीसी रिमाण्ड हासिल किया गया व मुकदमा हाजा में 30000 रूपये बरामद किये गये ।
नाम पता मुल्जिमान
1. संजय सांसी पुत्र हवासिंह जाति सांसी उम्र 30 साल निवासी कन्नोह पुलिस थाना
अग्रोह जिला हिसार हरियाणा 2. महावीर पुत्र श्री बलवीर जाति सांसी उम्र 45 साल निवासी डाटा पुलिस थाना हांसी
सदर जिला हिसार हरियाणा
3. राकेश पुत्र श्री धर्मवीर जाति सासी उम्र 27 साल निवासी राजधल पुलिस थाना नारनाद जिला हिसार हरियाणा
पलिस टीम
1. श्री चन्द्रजीत सिंह उनि थानाधिकारी 2. श्री गजेन्द्र सिंह हैडकानि 238
3. श्री विरेन्द्र सिंह कानि 1239 4. श्री विकास कुमार कानि 307
5. श्री विजयपाल कानि 341
















