Bikaner Live

बुधवार को 18+ आयु (18 से 44 आयु वर्ग) वालो का बंपर टीकाकरण

बीकानेर में वेक्सीनेशन को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है जंहा विगत दो सप्ताह से वेक्सीन की किल्लत झेल रहे बीकाणा में एक बार फिर 18+ वेक्सीनेशन की डोज के लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि बीकानेर को वेक्सीनेशन की फूल डोज जयपुर से मिली है ऐसे में बुधवार को 18+ आयु (18 से 44 आयु वर्ग) वालो का बंपर टीकाकरण किया जाएगा । जिसके लिए पीबीएम अस्पताल, पीएमआर बिल्डिंग, जिला अस्पताल, सेटेलाइट गंगाशहर, समस्त शहरी पीएचसी-डिस्पेंसरी, ग्रामीण सीएचसी व चुनिंदा पीएचसी पर वेक्सीनेशन के सेशन आयोजित किये जायेंगे । लगभग 20,000 स्लॉट के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग आज रात करीब 9 बजे ओपन होगी ।

ऐसे में समय का विशेष ख्याल रखते हुए स्लॉट बुकिंग के लिए तैयार रहे क्योंकि करीब दो सप्ताह से वेक्सीनेशन के केम्प लग रहे तो जाहिर सी बात है टीकाकरण की बुकिंग के लिए माथापच्ची थोड़ी ज्यादा रहेगी लेकिन डोज की मात्रा 20,000 होने से लगभग युवा का नम्बर आ जायेगा । क्योंकि जंहा पहले शहर के एक एक केंद्र पर करीब 150 से 250 रहती थी लेकिन बुधवार को इन केंद्रों पर 400 से 500 वेक्सीन की डोज उपलब्ध रहेगी । आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मोहता भवन व लायंस क्लब शार्दूल गंज में स्ट्रीट वेंडर्स व जेल डिस्पेंसरी में कैदियों के लिए लगेंगे विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किये जाएंगे । वंही बुधवार को 45+ आयु वर्ग वालो के सेशन केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जायेंगे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!