Bikaner Live

मूलभूत सुविधा शिविर लाइन के लिए कॉलोनी समिति सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री को कराया अवगत…..
soni

बीकानेर 19 अक्टूबर 2022 बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के समकक्ष रीको द्वारा स्थापित की गई स्टेट वूलन मिल आवासीय कॉलोनी समिति के सदस्यों द्वारा आज आवासीय कॉलोनी में मिलने वाली मूलभूत आवश्यकता शिविर लाइन जैसी समस्या के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को अवगत कराया आवेदन पत्र में कॉलोनी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज होने वाली जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में इस समस्या को जिला कलेक्टर को अवगत करा कर शीघ्र अति शीघ्र निदान करवाने का आश्वासन दिया!
स्टेट वूलन मिल कॉलोनी समिति के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया की मंत्री जी का रेस्पॉन्स बहुत अच्छा था और शीघ्र अति शीघ्र कॉलोनी वासियों को इस समस्या से निदान मिलने की उम्मीद जताई! कॉलोनी के सदस्य सर्वजीत सिंह ढिल्लों शिव बिश्नोई मनोहर सिंह नरेंद्र सिंह व कॉलोनी के गणमान्य निवासी साथ में उपस्थित रहे!

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!