Bikaner Live

कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, थरूर को खरगे से मिली बड़ी हार
soni

कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आ गए. नामांकन के एक दिन पहले मैदान में उतरे मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को अध्यक्ष पद के चुनाव में हरा दिया. पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे थे. लेकिन राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के बाद उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इसके बाद खड़गे ने चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!