
पुलिस थाना नयाशहर की कार्यवाही
उधारी के पैसे नहीं चुकाने की बात लेकर की गई मारपीट
गिरफ्तार शुदा आरोपीगण से गहन अनुसंधान जारी
दिनांक 15.10.2022 को बरकत अली पुत्र श्री हाजी निजामुदीन जाति मुसलमान, निवासी पुगल रोड, सब्जी मण्डी के सामने बीकानेर ने जैर इलाज पीबीएम अस्पताल बीकानेर में दर्ज करवाया कि आज दिनांक 15.10.2022 को सुबह करीब 05.00 बजे घर से मण्डी अपनी दुकान जा रहा था तो दो मोटरसाईकिलों पर सवार होकर आये उसमें साजिद भुट्टों, इब्राहिम व दो अन्य व्यक्ति उतरें। उनके हाथों में रोड व सरिये थे और उतरते ही साजिद भटटों ने कहा कि कानाराम मथाणिया व लाल मोहम्मद फलौदी वालो ने इसे जान से मारने का कहा है। इतना कहते ही साजिद भूटों ने मेरे पर सरिये से सिर पर जान से मारने की नियत से वार किया तो मैनें अपना उल्टा हाथ आगे दे दिया जिस पर मेरे चोट लगी जिससे मैं नीचे गिर गया और मेरे नीचे गिरे हुवे के सभी लोगों ने मिलकर सरियों व रॉड से धडाधड जान से मारने की नियत से मारपीट करते रहे जाते हुवे इब्राहिम ने मेरी जेब में 50,000/- रूपये छीन कर ले गया जो मेरी दुकान के थे वगैराह पर प्रकरण पंजीकृत किया जा कर अनुसंधान श्री महावीर सिंह सहायक उपनिरीक्षक के जिम्मे किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव आई.पी.एस. निर्देशानुसार व श्री अमि कुमार आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर व श्री दीपचन्द आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त नगर बीकानेर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक थाना नयाशहर के नेतृत्व में एक विशेष
टीम श्री महावीरसिंह सउनि, श्री बुधराम कानि 1113, श्री संजय कानि 1033 की टीम गठीत की जाकर जल्द से जल्द आरोपियो को चिन्हित कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। गठित टीम श्री बुधराम कानि 1113 व श्री संजय कानि 1033 द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेजो का बारीकि से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास मुखबिरो को सक्रिय कर आसूचना संकलन कर प्रकरण में घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी हैदर अली भाटी पुत्र श्री सामुदीन भाटी उम्र 29 साल निवासी राजीव नगर सर्वादया बस्ती पीएस नयाशहर बीकानेर व 02. टीपुसुल्तान पुत्र श्री शेरमोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी चौखुटी रोड प्रताप बस्ती नाले वाली गली पीएस नयाशहर बीकानेर हाल छोटा राणीसर बास कादरी कालोनी मस्जिद के पास श्रीरामसर पीएस गंगाशहर बीकानेर को चिन्हित कर दोनो आरोपियों के ठिकानो पर लगातार दबिश देकर दस्तयाब कर प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी हैं। उक्त घटना व्यापारी बरकत के द्वारा उधार के पैसे न चुकाने को लेकर कारित होना प्रथमदृष्टया आया है, विस्तृत अनुसंधान जारी हैं।
टीमः- 1.श्री महावीरसिंह सउनि 2. श्री बुधराम कानि 1113 पुलिस 3 श्री संजय कानि 1033 पुलिस थाना शहर
















