Bikaner Live

नकली डीएपी खाद तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार
soni

• पुलिस थाना नोखा की बङी कार्यवाही

• दासनू गांव की रोही में अवैध रुप से नकली डीएपी खाद तैयार करने का आरोपी

गिरफ्तार

अवैध रुप से नकली डीएपी खाद बनाने में प्रयोग में लिये जा रहे वाहन एक ट्रक, एक

पिकअप गाडी, एक बोलेरो केम्पर गाङी व एक ट्रेक्टर ट्राली जब्त आरोपी द्वारा अवैध रूप से तैयार की नकली डीएपी खाद के 439 भरे हुए कट्टे तथा

1864 खाली कट्टे, पैकिंग मशीन व अन्य सामान जब्त आरोपी महावीर प्रसाद से प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान व पूछताछ जारी

दिनांक 18.10.2022 को दासनू गांव की रोही में श्री शिवलाल पुत्र श्री मूलाराम जाट निवासी दासनू के खेत में नकली डीएपी खाद बनाने की सूचना पर नोखा पुलिस व कृषि विभाग बीकानेर की टीम के साथ मौका पर पहुंचे तो उक्त खेत में नकली डीएपी खाद तैयार की जाकर उसकी ब्रांडेड कटटों (इफको चंबल में पैकिंग की जाकर कट्टे भरे हुए मिले। मौका पर तैयार की हुई नकली डीएपी खाद के भरे हुए 439 प्लास्टिक कटटे जो मिनरल ग्रेन्यूल व उत्तम डीएपी ब्रान्ड के, मिनरल ग्रन्यूलस के कुल 987 खाली कट्टे, उत्तम डीएपी के 150 खाली कट्टे किसान ब्रांड कैल्शियम सल्फेट के 627 खाली कटटे, इफको डीएपी के 100 खाली कटटे जब्त किये गये। मौका पर कट्टे सिलाई हेतु प्रयोग में ली जा रही मशीन, धागा व अन्य उपकरण जब्त किये गये। आरोपी महावीर बिश्नोई पुत्र बंशीलाल जाति बिश्नोई निवासी काकडा जिला बीकानेर द्वारा अवैध रूप से नकली डीएपी खाद तैयार कर उसे ब्राण्डेड कम्पनी के बैग में भर कर बेचा जा रहा था जिससे क्षेत्र के कृषकों को नुकसान हो रहा है तथा राज्य सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। जिस पर श्री सुभाश चन्द्र कृषि अधिकारी (पो. सं.) कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (वि.) बीकानेर की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री भोलाराम उनि द्वारा प्रारम्भ किया गया।

श्री योगेश यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशानुसार व श्री सुनील कुमार आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला बीकानेर व श्री भवानीसिंह ईन्दा आरपीएस वृताधिकारी वृत नोखा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा श्री ईश्वर प्रसाद पुनि के नेतृत्व में प्रकरण में त्वरित अनुसंधान व आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। प्रकरण में दौराने अनुसंधान आरोपीगण द्वारा अवैध रूप से डीएपी खाद तैयार करने के प्रयोग में लिये जा रहे वाहन एक ट्रक एक पिकअप गाड़ी. एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी व एक ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की गई। प्रकरण में अनुसंधान से आरोपी महावीर प्रसाद पुत्र बंशीलाल जाति विश्नोई उम्र 26 साल निवासी उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास काकड़ा पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर द्वारा अवैध रूप से नकली डीएपी खाद तैयार कर उसे ब्राण्डेड कम्पनी ईफको व चंबल के बैग में भर कर बेचने हेतु तैयार करना पाया गया। आरोपी महावीर प्रसाद के विरूद्ध प्रकरण का अपराध प्रमाणित पाया

जाने पर गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया। प्रकरण में आरोपी महावीर प्रसाद से विस्तृत अनुसंधान व उक्त गिरोह में शामिल अन्य आरोपीगण के बारे में पुछताछ जारी हैं।

पुलिस टीम :- श्री ईश्वरप्रसाद पुनि थानाधिकारी, भोलाराम उनि सौभाग्यसिंह सउनि रामावतार सउनि मूलाराम कानि गणेशाराम डीआर ।।

=

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!