Bikaner Live

पुलिस थाना सैरुणा सी.एल.जी. मीटिंग का किया आयोजन
soni

• आयोजन में सी. एल. जी. सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, शांति समिति सदस्य व ईलाका के गणमान्य लोग रहे उपस्थित

दीपावली पर्व के मध्यनजर आपसी भाईचारा बनाये रखने व सोहार्दपुर्ण माहोल रखने

हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये

मिटिंग में साईबर अपराध, सोशल मिडिया के माध्यम से हो रहे अपराध, महिलाएं एंव

बच्चो पर होने वाले अपराध, यातायात नियमो व अन्य कानुनी जानकारी दी गई।

आज दिनांक 19.10.2022 को पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्री योगेश यादव आई.पी.एस. के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सुनिल कुमार आर.पी. एस. एवं पुलिस उप अधीक्षक श्रीडूंगरगढ श्री दिनेश कुमार आर.पी.एस. के सुपरविजन में थानाधिकारी रामचन्द्र ढाका उनि के द्वारा दीपावली पर्व के मध्य नजर थाना के सीएलजी सदस्यों, मोहल्ला शांति समिति सदस्य सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षकों, पुलिस मित्र वा गणमान्य लोगों मिंटिंग का आयोजन थाना परिसर में रखा गया। मिंटिग में आये हुये सभी लोगों को आगामी दिपावली के त्यौहार पर सौहदर्य व भाई चारा से मनाने की अपील की गई। उपस्थित जनों को संदिग्ध लोगों पर नजर रखने व सचेत रहने एवं रात्री में चारों एवं नकबजनों से सावधान रहने कि हिदायत की गई एवं साईबर अपराध, सोशल मिडिया के मार्फत होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। सभी को गावों में सीसीटीवी कैमरों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाकर गांवों के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं दुकानो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी से उनकी समस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर आवश्यक निस्तारण किया गया। कोई संदिग्ध गतिविधिया सामने आने पर पुलिस को सूचित करने के लिए निवेदन किया गया। ऑन लाईन चल रहे फोड के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई या सावधान रहने की हिदायत दी गई। यातायात नियमों की पालना करने हेतू व किये जाने वाले प्रयोसो पर चर्चा की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!