Bikaner Live

कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली मनाएंगे मुख्यमंत्री-बीकानेर के 4 बच्चे कार्यक्रम में शामिल होंगे
soni


बीकानेर, 20 अक्टूबर। कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के साथ मुख्यमंत्री 21 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनायेंगे। 21 अक्टूबर को दोपहर 12ः30 बजे से 02ः30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली पर्व एवं भोजन का कार्यक्रम में बीकानेर जिले के 4 बच्चे भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर शहर से दो बच्चे अक्षय राज सिंह पंवार एवं लक्ष्य राज सिंह पंवार, निवासी बांठिया भवन, वार्ड नं. 54, बीकानेर एवं पंचायत समिति नोखा से 02 बच्चे विष्णु विश्नोई एवं सुमित विश्नोई भाग लेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!