Bikaner Live

रंगोत्सव कार्यक्रम 2022 -23 पारंपरिक लोकगायन मैं सुमन जेवरिया बनी विजेता…..
soni

बीकानेर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा बीकानेर के तत्वावधान में जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरलीधर व्यास में आयोजित किया गया था इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया कार्यक्रम अधिकारी श्री राम दान चारण ने बताया कि कार्यक्रम में आए सभी प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक गीत, संगीत वादन प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी
जिसमें(1) सुमन जेवरिया ने संगीत पारंपरिक लोकगीत गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जेवरिया रा.बा.उ.मा.वि -तेलीवाड़ा में व्याख्याता (जीव विज्ञान) के पद पर कार्यरत हैशास्त्रीय संगीत गायन में अनीता मारू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , संगीत वादन पारंपरिकलोक वादय में राधेश्याम सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष रुप से अपना निर्णय अधिकारियों को बताया तत्पश्चात सबका रिजल्ट जारी किया गया
संगीत के क्षेत्र में सुमन जेवरिया को पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है संगीत के क्षेत्र में इनकी अपनी एक अलग पहचान है इनके प्रथम स्थान पर विजेता होने पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने इनको बधाई व शुभकामनाएं दी हैं व राज्य स्तर पर जाने के लिए वहां चयन होने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं अब सुमन जेवरिया का राज्य स्तर पर कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें राजस्थान से सभी जिलों के प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!