
बीकानेर, दिनांक : 20/10/2022 दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर की तरफ से आज संभागीय आयुक्त नीरज के पवन को दीपावली त्योहार की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अंबाराम इणखिया एवं सचिव जेठा राम ने संभागीय आयुक्त को दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित कलात्मक दीपक भेंट किए तथा , संस्थान द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, प्रशिक्षण, पुनर्वास व व्यवसाय संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। आयुक्त महोदय ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर कलात्मक दीपक की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। अपने इरादों को इतना मजबूत रखना कि दिव्यांग से दिव्य बन जाओ. अपने जीवन की डिक्शनरी से “दिव्यांग” और “विकलांग” शब्द निकाल दे. और दुनिया को दिखा दो आप वो कर सकते है जो सभी करते है.
















