बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में कैेंसर पीडि़त बच्चों के साथ समाजसेवियों ने दीपावली मनाई। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के बैनर तले आचार्य तुलसी रिसर्च सेन्टर के बाहर स्थित रैन बसेरे में समाजसेवी महावीर रांका,मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गूंजन सोनी,संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुन्दर सोनी,भाजयुमो के अध्यक्ष जसराज सींवर सहित अनेक जनों ने पटाखें छोड़कर व बच्चों को मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई। समाजसेवी रांका ने कहा कि दीपावली सर्व समाज के लोगों के लिए खुशियों का त्योहार है। सही मायने में ये ही दिपावली का खुशियां है। रोगियों, गरीबों और निराश्रितों की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर सभी अपने गमों को भूल जाते हैं। बाद में सभी बच्चों को मिठाई और फुलझड़ी छुड़ाकर दीपावली की बधाई दी।

















