Bikaner Live

अपनाघर आश्रम रानीबाजार के अध्यक्ष के रूप जुगल राठी को अध्यक्ष चुना गया

बीकानेर। अपनाघर आश्रम के संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि अपनाघर आश्रम रानीबाजार के अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति जुगल राठी को सर्वसम्मती से अध्यक्ष चुना गया है |

अध्यक्ष जुगल राठी आश्रम निर्माण से ही संस्थापक सदस्य के रूप में यहाँ आवासित प्रभुजी को निरंतर अपनी सेवाएं देते रहे हैं | अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि  माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपनाघर आश्रम रानीबाजार जो कि दीन-हीन, मंदबुद्धि, मनोरोगी, लावारिस, आश्रयहीन, परिवार एवं समाजद्वारा तिरस्कृत एवं पीड़ित मानव मात्र की सेवा में संचालित है

और यहाँ आवासित प्रभुजी की सेवा करने वालों को साक्षात ईश्वर की सेवा करने जैसा आनंद आता है और मेरे लिए ये गर्व की बात है मुझे अपनाघर आश्रम में अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं देने का मौका मिला है |

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!