Bikaner Live

गोचर के विकास में दानदाताओं ने 51 लाख दिए, पूजन के साथ दीवार का काम शुरू

गोचर के विकास में दानदाताओं ने 51 लाख दिए, पूजन के साथ दीवार का काम शुरू बीकानेर। सरेह नथानिया गोचर में गुरुवार को गणेश पूजन, भूमि और गो पूजन के साथ पिल्लर लगाकर चाहर दिवारी का कार्य उत्साह के साथ शुरू हुआ। पूर्व मंत्री देवी सिंह के नेतृत्व में 11 लोगों ने पांच पंडितों के साथ पूजन किया।

https://youtu.be/pwnbt0mjk6w

मोके पर ही वहां उपस्थित लोगों ने पर्यावरणीय विकास, मरुस्थलीय वनस्पति संवर्द्धन औऱ चारागाह विकास के कार्यों के लिए 51 लाख रुपए दिए। साथ ही आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। देवी सिंह भाटी ने अपनी तरफ से ढाई लाख रुपए देने के साथ ही हर व्यक्ति से गोचर विकास में सामर्थ्य के अनुसार सहयोग की अपील की।। पूर्व मंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि अब पूरा जीवन गोचर विकास में समर्पित रहेगा। वे पूरे राजस्थान और उत्तर भारत में गोचर सुरक्षा, चारागाह विकास और पेड़ लगाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होनें कहा कि वे हनुमान मंदिर की शरण में रहकर पूरा जीवन इसी काम को समर्पित करेंगे। पूजन में सरेह नथानिया गोचर भूमि के अध्यक्ष बृज रतन किराडू उर्फ बरजू महाराज, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, उद्यमी देव किसान चांडक, राम किसान आचार्य, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, आदर्श शर्मा, मन्नू बाबू सेवग आदि शामिल हुए। शहर से सटी गोचर पर पहला पिल्लर पूजन के बाद लगाकर दीवार बनाने का काम चालू कर दिया गया।। कार्यक्रम में गंगाशहर गोचर से जुड़े मूल चन्द सामसुखा, भीनासर के कैलास सोलंकी गोचर में खेजड़ी, पीपल, बड़ के पेड़ लगाने और सेवण घास का चारागाह विकसित करने की भावना से कार्यक्रम में शामिल हुए। भाटी ने कहा कि सरकार की गोचर के प्रति उपेक्षा के चलते अब समाज यह काम करेगा। लोगों ने गोचर के समग्र विकास के के प्रति उत्साह जताया। उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि गोचर का विकास करेगे। समारोह में शंकर लाल किराडू, सुनील बांठिया, देव किसान चांडक, प्रताप सिंह उर्फ गोगी बनना, महावीर रांका,राजेन्द्र सिंहदेवड़ा, मोहन सिंह नाल, राम प्रताप डूडी, प्रेम लेघा, भूरा राम जाखड़,, अजित सिंह सिसोदिया, सूरज प्रकाश राव, तेज भाटी हंस राज भादू, भँवर भादू। गोविंद बल्लभ किराडू उर्फ सीनू। मन्नू बाबू सेवग, खींव राज थानवी समेत उपस्थित लोगों ने भाग लिया।. गोचर विकास का संकल्प सूत्र बंधवाया – पूजन के बाद गोचर विकास के लिए काम करने वाले लोगों जिसमें मंत्री देवी सिंह भाटी, शहर नत्थानियान गोचर भूमि के अध्यक्ष बृज नारायण जी किराड़ू , संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, समाजसेवी देवीकिशन चांडक, मोहनसिंह, रामकिशन आचार्य, लालचंद आसोपा, नंदू चांडक, विजय उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह देवरा, स्व पुनम चंद भंवरी देवी कच्छावा चेरिटेबल ट्रस्ट, लूणकरण सरोज देवी श्याम सुखा चेरिटेबल ट्रस्ट, दिलीप सिंह, किरचू सरपंच जेठूसिंह, तुलसीराम गोविंदराम, नंदकिशोर चांडक, नारायणदास डागा, रमेश कुमार खत्री, नेमचन्द पलसानिया, जवाना राम नायक, शंकर लाल किराडू, श्रीराम झंवर, पंडित बाबूलाल शास्त्री, बलवीर सिंह, राजेश बिन्नाणी, भंवरलाल बिश्नोई, विजय राज सोनी, महेन्द्र कुमार मोदी, जुगल किशोर जोशी, सूरज प्रकाश राव, अजित सिंह सिसोदिया, प्रेम लेगा मोहन राम, हंसराज भादू, भंवर भादू, सदिक खां, भैराराम जी, भूराराम जी, मघा दास जी मन्नू सेवग सहित तमाम समाजसेवी लोगों ने गोचर विकास का संकल्प सूत्र बंधवाया।

फोटो वीडियो सौजन्य रामेश्वर रामावत रिपोर्ट हेम शर्मा

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!