Bikaner Live

दीपावली स्नेह मिलन पर गीत संगीत कार्यक्रम का फन वर्ल्ड वाटर पार्क में आयोजन किया जाएगा रविवार को….
soni

बीकानेर। फन वर्ल्ड वाटर पार्क के ओनर श्री नेमीचंद गहलोत की ओर से रविवार दोपहर 12से 4 बजे तक नाल गांव स्थित फन वर्ल्ड वाटर पार्क के प्रांगण में दीपावली स्नेह मिलन पर गीत -संगीत कार्यक्रम का आयोजन रखा है।
नेमीचंद गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य बाबू जयशंकर जोशी, हाजी मकसूद अहमद, कांग्रेस देहात वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक, कांग्रेस नेता मिलन गहलोत, कांग्रेस नेता एनडी कादरी, कांग्रेस नेत्री आशा स्वामी, कांग्रेस नेता अनवर अजमेरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओर पूर्व शहर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, भाजपा मजदूर संगठन शहर के जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान, भाजपा नेत्री शांति देवी चौहान,शहर भाजपा एसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया,कवि शिव दाधीच, समाज सेवी मनोज कुमार मोदी, दिलीप मोदी, ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामनिवास मीणा, सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी अहमद हसन कादरी,नाल थाना अधिकारी विक्रम सिंह चारण, उधोगपति रामदेव अग्रवाल, राजस्थानी भाषा के फिल्म निर्देशक , निर्माता पूनम मोदी, एडवोकेट ओमजी भादाणी, पूर्व पार्षद सुनील कुमार बांठिया, उधोगपति कुणाल कोचर, (एंकर विक्की सेनी तातेन्द्र कौर), डॉ.अर्पिता गुप्ता, पूर्व आयकर अधिकारी शिवाजी आहूजा, समाजसेविका सुमन मूंधड़ा, पूर्व पार्षद डॉ मीना आसोपा, वसुंधरा ब्रिगेड की श्रीमती नवनीत कौर, सावधान इंडिया के समाजसेवी बजरंग सोनी, सलीम भाटी,विजय शंकर गहलोत सहित आदि गणमान्य लोगों को कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं द्वारा निमंत्रण दिया गया है।
दीपावली स्नेह गीत संगीत मिलन कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा फिल्मी धार्मिक गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!