Bikaner Live

अग्रवाल समाज  चेतना  समिति
दीपावली स्नेह मिलन समारोह – 2022-अग्रसर – 2022 का विमोचन एवं प्रतिभाओं का सम्मान होगा…..


 बीकानेर। अग्रवाल समाज चेतना समिति  दीपावली स्नेह मिलन समारोह-2022 का आयोजन रविवार की शाम 5:00 बजे से  रानीबाजार इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित रिद्धी- सिद्धी भवन में होगा। अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष सुशील बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रजन बंधुओं के स्नेह मिलन समारोह में समाज की संपूर्ण जानकारी देने वाली अग्रसर- 2022 वार्षिक पत्रिका का विमोचन  अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ अग्रजन, अग्रगौरव, उत्कृष्ठ कार्यकर्ता सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। मंत्री विनोद गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रसेन महाराज की हर वर्ष निकलने वाली शोभायात्रा के पात्रों और खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को  पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रधान सम्पादक राकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजूवास के कुलपति  प्रो. (डॉ.)सतीश के गर्ग करेंगे, मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज.के. पवन होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान के निदेशक गौरव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र संघ, बीकानेर के अध्यक्ष प्रशान्त कंसल एवं सेवानिवृत, सहायक अभियंता सुखदेव चन्द सिंघल होंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!