Bikaner Live

विश्वरक्षक भैरव देव धाम भैरव जन्मोत्सव…. महोत्सव के लिए बैनर का विमोचन

तोलियासार गांव स्थित विश्वरक्षक भैरव देव धाम पर 16 नवंबर को भैरव जन्मोत्सव मनाया जाएगा! इस अवसर पर श्री भैरव भक्त मंडल, श्री डूंगरगढ़ की और से दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा! महोत्सव के लिए बैनर का विमोचन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल द्वारा किया गया!इस दौरान अशोक झाबक, देवेंद्र उपाध्याय, विमल चुरा, आदर्श व्यास, नीतू आचार्य, सुधा आचार्य आदि मौजूद रहे!श्री भैरव भक्त मंडलके सदस्यों ने बताया कि तोलियासार गांव में द्वितीय श्री काल भैरव अवतरण महोत्सव पर 15 नवंबर रात्रि को श्री भैरव अष्टोतर शतनाम जप किए जाएंगे! इस के अलावा 16 नवंबर को रुद्राभिषेक व बाबा का श्रृंगार होगा!इसी दिन मंदिर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है! रात्रि बाबा का विशाल भव्य जागरण का भी आयोजन किया गया है जिसमे बाबा के अनन्य गायक नवदीप बीकानेरी व मास्टर नानू एंड पार्टी के द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां देंगे!

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!