Bikaner Live

 ज्वलंत मुद्दे पर नर्सिंग टीचर एसोसिएशन द्वारा लोगों में जागरूकता पैदा करना,समय की मांग डॉ चौधरी

 ज्वलंत मुद्दे पर नर्सिंग टीचर एसोसिएशन द्वारा लोगों में जागरूकता पैदा करना,समय की मांग डॉ चौधरी

 -महावीर कुमार सहदेव-19 जून 2021-बीकानेर/ कोविड वेक्सीनेशन जैसे ज्वलंत मुद्दे पर नर्सिंग कार्मिको एवं आमजन के बीच जागरूकता फैलाकर नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राजस्थान शाखा ने नेशनल वेबिनार का आयोजन कर प्रशंसनीय कार्य किया है यह कार्य गुरु द्रोणाचार्य के समान है! उक्त उदगार अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं सीकर सीएमएचओ डा अजय चौधरी ने दो दिवसीय वेबीनार उद्घाटन पर व्यक्त किए! एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुंभज ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड वेक्सीनेशन के ऊपर “डाँट हेजीटेट, डू वेक्शीनेंट ” थीम पर आयोजित दो दिवसीय वेबिनार मैं हज़ारों प्रतिभागियों ने लाइव सेशन मे भाग लिया! आज कोटा संभागीय सचिव दिनेश शर्मा एवं प्रदेश सलाहकार डा समता सोनी ने “कोविड वेक्सीनेशन एक आशा की किरण ” विषय पर प्रकाश डाला, जिन्हे बासवाड़ा जिलाध्यक्ष सुभाष पाटीदार ने मोडीरेट किया!
आज वेबिनार में बीकानेर संभाग के अध्यक्ष घनश्याम जांगिड़ ने कोरोना वैक्सीनशन के राष्ट्रीय, राज्य स्तर, जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर मल्टी लेवल गवर्नेंस मैकेनिज्म पर चर्चा की एवं विस्तृत जानकारी साझा की।
एसोसिएशन के चुरू जिलाध्यक्ष एवम नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य बजरंग हर्षवाल,सिरोही जिलाध्यक्ष व नर्सिंग अधीक्षक सुनीता नटराजन ने केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा कोविड वेक्सीनेशन की रिवाइज गाइड लाइन पर व्याख्यान दिया। संभागीय अध्यक्ष घनश्याम जांगिड़ को सयुक्त सचिव शोभित गहलोत ने मोडरेट किया! एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुंभज ने बताया कि वेबिनार के दूसरे दिन रविवार को इंडियन नर्सिंग कौंसिल के सदस्य और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष डा जोगेंद्र शर्मा के उद्घाटन संबोधन से प्रातः 11 बजे शुरू होगा! इसके पश्चात सयुक्त निदेशक राजपत्रित डा सुशील परमार एवम एसोसिएशन के जयपुर संभागीय अध्यक्ष डा बाबूलाल शर्मा द्वारा “वेक्सीनेशन पर लोगो की संवेदनशीलता” विषय पर चर्चा होगी तत्पश्चात राजस्थान टीकाकरण की उप निदेशक डा मनीषा चौधरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल द्वारा कोविड वेक्सीन के लॉजिस्टिक एवं कोल्ड चेन मेनेजमेंट पर प्रकाश डाला जायेगा! वेबिनार के अंतिम सत्र मे प्रदेश उपाध्यक्ष डा वीरेंद्र चौधरी एवम जोधपुर नर्सिंग कॉलेज की ममता परिहार द्वारा “कोविड वेक्सीनेशन के विषय मे मिथ्या अवधारणाएँ एवम वास्तविकता ” विषय पर प्रकाश डाला जायेगा!


वेबिनार का संपूर्ण विश्लेषणकर्ता के रूप मे राजस्थान नर्सिंग कौंसिल के अध्यक्ष एवं राजस्थान के जन स्वास्थ्य निदेशक डा के के शर्मा के समापन उद्बोधन से वेबिनार समापन की घोषणा होगी! आज वेबिनार में बीकानेर व बीकानेर संभाग से विक्रम सिंह जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह, भैरु सिंह,खेमा राम,महिपाल चौधरी, एवं संभाग से अनेक नर्सिंग फैकल्टीज ने भाग लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!