
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू। व्यापार मंडल श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए । व्यापारिक भाईयो ने पुनः श्याम सुंदर पारीक को अध्यक्ष तथा संजय कुमार करनाणी को महामंत्री का दायित्व दिया है संजय करनाणी महेश्वरी समाज की अनेक संस्थाओं में विशेष पदाधिकारी व जन सेवा में सदैव सहभागी रहे है। श्री डूंगरगढ व्यापार मंडल एक रजिस्ट्रर्ड संस्था है ।जो व्यापारी भाईयों के अलावा समय समय हमारे क्षेत्र में हुई अनेक घटनाओं के लिए भी जन हित में आवाज़ उठाती रहती है। श्यामसुंदर पारीक के नेतृत्व में क ई बार धरना प्रदर्शन भी हुआ। जिसमें सफलता भी मिली। अन्याय के विरुद्ध व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक द्वारा सदासहयोग साथ मिला है। श्रीडूंगरगढ़ की अनेक सामाजिक संस्थाओं जन प्रतिनिधियों तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं मिडिया बन्धुओं ने आभार व्यक्त कर प्रसन्नता व्यक्त की है। सामाजिक कार्यकर्ता पवन राठी ने बताया कि श्यामसुंदर पारीक तथा संजय करनाणी को जो दायित्व दिया है। निश्चित ही सर्व हितकारी होगा। श्यामसुंदर पारीक के निर्विरोध चयन होने पर सबको गर्व है

















