Bikaner Live

सेवा का सम्मान
रॉयल बीकाणा की रॉयल प्रोफ़ाईल – कमल किशोर स्वामी
soni

रॉयल बीकाणा की रॉयल प्रोफ़ाईल प्रकल्प के तहत रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर निरंतर पिछले कई वर्षों से बीकानेर शहर में बढ़ चढ़ कर सेवा कर रहे लोगों को सम्मानित करता आ रहा हैं।

इस बार रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर द्वारा रॉयल प्रोफ़ाईल सम्मान बीकानेर शहर के गौ सेवी – कमल किशोर स्वामी (कमल भा) को नवाजा गया।

श्री कमल किशोर स्वामी सुपुत्र भगवान दास स्वामी निरंतर पिछले कई वर्षों से पशुओं की सेवा कर रहे हैं जिसमें प्रमुखता से गौ सेवा करते आ रहे है, हाल ही में गौ माता को भयानक रूप से लम्पी रोग ने ग्रसित कर दिया था जिसमें कमल स्वामी जी ने बिना किसी से सहयोग लिए लाखों लीटर दवाई लम्पी रोग हेतु आम जन एवं अनेक गौशालाओं को निः शुल्क वितरित की जिसका साक्षी रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर खुद है।

रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर श्री कमल स्वामी के जज़्बे को सलाम करता हैं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!