स्वर्गीय दीपक तंवर की स्मृति में रक्तदान शिविर व पौधारोपण
बीकानेर 20 जून 2021 रविवार को स्वर्गीय दीपक तंवर की स्मृति मे तंवर बगीची मैं एक विशाल रक्तदान में पौधारोपण का शिविर लगाया गया शिविर आयोजन बजरंग माली वह अशोक सहारन के नेतृत्व में लगाया गया रक्तदान कार्यक्रम हेतु ब्लड संग्रह के लिए पीबीएम ब्लड बैंक के डॉक्टर व अन्य स्टाफ का सहयोग रहा कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वर्गीय दीपक तंवर के चित्र पर माल्यार्पण कर आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर की प्रथम महिला महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने अपने हाथों से बगीची में एक पौधा लगाकर पौधारोपण का शुभारंभ किया तवर माली बगीची में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखरेख का जिम्मा आयोजन समिति व उनके सभी मित्र मंडली ने लिया कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता यशपाल गहलोत भी उपस्थित रहे आज अल्प समय में युवकों ने स्वेच्छा से रक्त दान कर रक्तदान का पुण्य कमाया कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन कर्ता बजरंग माली व अशोक सहारण ने सभी का आभार व्यक्त किया रक्तदान शिविर वह पौधारोपण कार्यक्रम में तवर माली समाज के डॉ आशीष तंवर श्याम तवर जयनारायण तवर दीपक कच्छावा और कमल तंवर ने सक्रिय भूमिका निभाई।














