Bikaner Live

दिल्ली में हुई चालीस लाख की लूट में शामिल दो और को बीकानेर से उठाया
soni

दिल्ली में हुई चालीस लाख की लूट में शामिल दो और को बीकानेर से उठाया, नागौर का प्रेमचंद पहले ही हो चुका गिरफ्तार-जीपीएस सिस्टम से बीकानेर से बरामद हुई थी प्रेमचंद की कार,_

नागौर/बीकानेर. जीपीएस के जरिए दिल्ली पुलिस टीम ने बीकानेर के पास से लूट की वारदात में शामिल लाल रंग की कार शनिवार की रात पकड़ में आई। गुजरात में मेहसाणा के करण चौहान से लूटी चालीस लाख की रकम हवाला कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है। वारदात में नागौर के बीकानेर बायपास स्थित एक होटल मालिक के भाई प्रेमचंद भाटी (35) की अहम भूमिका थी। इसके साथ शामिल तीन अन्य शातिर बीकानेर के थे, जिनमें से रविवार की रात दिल्ली पुलिस ने दो को उठा लिया है। दिल्ली के रानी बाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर चंद्रशेखर के नेतृत्व में बीकानेर पहुंची टीम ने एक बीकानेर से तो दूसरे को डूंगरगढ से अपनी गिरफ्त में लिया। हालांकि देर रात तक दिल्ली पुलिस अफसरों ने इनकी संख्या व नाम पर कुछ नहीं बोला। प्रेमचंद के अलावा बीकानेर के राजू प्रकाश, डूंगरगढ़ के राजेश व एक अन्य महावीर के दिल्ली में हुई लूट की वारदात में शामिल होने की आशंका है। प्रेमचंद के बाद तीनों के लिए दिल्ली पुलिस ने बीकानेर में कई जगह दबिश भी दी।गौरतलब है कि आठ नवंबर को करण चौहान ने इस बाबत दिल्ली के रानी बाग पुलिस स्टेशन पर चालीस लाख की लूट का मामला दर्ज कराया था। प्रेमचंद व उसके साथियों ने खुद को सरकारी अफसर बताकर इस नकदी के बारे में पूछताछ कर करण से चालीस लाख ले लिए थे।लूट_

जीपीएस के जरिए दिल्ली पुलिस टीम ने बीकानेर के पास से लूट की वारदात में शामिल लाल रंग की कार शनिवार की रात पकड़ में आई। वारदात में प्रेमचंद भाटी ने खुद की गाड़ी का इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज में प्रेमचंद भाटी व गाड़ी की पहचान हुई। नंबरों के आधार पर एड्रेस के बाद कोतवाली नागौर में दिल्ली पुलिस ने डेरा डाला। कुछ घंटों में दबिश देकर प्रेमचंद को हिरासत में ले लिया। बाद में मोबाइल पर मिले जीपीएस सिस्टम के आधार पर वारदात में काम में ली गई गाड़ी को बीकानेर के पास से बरामद कर लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!