Bikaner Live

रामचरितमानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन
soni

धर्मचंद सारस्वत
खारड़ा गांव में भानीराम पुत्र स्वर्गीय रावतराम सारस्वत के घर पर आज शनिवार को पंडित कैलाश जी सारस्वत श्री डूंगरगढ़ मंडली द्वारा रामचरितमानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार की देर खारड़ा निवासी भानिराम सारस्वत के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बताते चलें कि मंडली द्वारा सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया किया गया
संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया जाता है। मौके पर पंडित कैलाश जी सारस्वत ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। विश्व के कल्याण की भावना से मानस मंडली के सदस्य इस कार्यक्रम का साप्ताहिक आयोजन करते हैं। मौके पर केदारमल सारस्वत ,रामपाल शर्मा ,सुभाष मोट,दामोदर सारस्वत,दसरथ दास,द्वारका दास,बनवासी सारस्वत,वार्ड पंच रामस्वरूप सारस्वत ,रामकुमार शर्मा ,श्याम सारस्वत ,गणेश शर्मा ,धर्मचंद सारस्वत ,जेठाराम जाखड़ ,श्रवण दास स्वामी,मनोज सारस्वत , नागरमल सारस्वत, मनोज कुमार शर्मा एवम ग्रामवासी महिलाए वह बच्चे मौजूद रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!