
बीकानेर दिनांक 20-11-22 अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला बीकानेर की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन रविवार को शिवबाडी रोड स्थित अग्रवाल चेतना भवन में किया गया द्वितीय सत्र में संगठन को और अधिक प्रभावी मजबूत बनाने के लिए विशेष रूप से जोर दिया गया जिसमें वैश्य समाज को संघटित होने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की बैठक की अध्यक्षता करते हुवे वैश्य समाज के संरक्षक और समाज सेवी सुभाष मित्तल ने कहाँ की हमारे समाज के भीतर जो विकृतियाँ फैल रही हैं इन्हें दूर कर वैश्य समाज को राजनीतिक दिशा में आगे बढ़ाने पर चर्चा करनी चाहिये वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि आज हम हर दिशा में आगे हैं पर हमारा समाज यदि कहीं पिछड़ा है तो वो केवल और केवल राजनीतिक रूप से हमे राजनीति में भी पूर्ण भागीदारी लेनी होगी जिला महामन्त्री विजय बाफना ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि वैश्य समाज केवल वोट बैंक या चंदा बैंक बन गया हैं चुनाव कोई लडे चंदा वैश्य समाज देगा ये विचारधारा बन चुकी हैं आज जिस अनुपात में जिला प्रदेश या देश में हमारी संख्या का अनुपात हैं उसी अनुपात में हमारी राजनीतिक भागीदारी हो वैश्य समाज का आदमी रातदिन एक कर के सरकार को टैक्स देता है उसके एवज़ में हमें मिलती है प्रताड़ना प्रदेश में वैश्य व्यापार कल्याण बोर्ड बना हुआ हैं पर आज तक कोई काम व्यापारी के कल्याण के लिए नहीं हुवा। समाज के प्रति जागरूक एंव संरक्षक एड. नरेंद्र अग्रवाल ने बैठक का संचालन किया और कहा सरकारी पोर्टल की तरह वैश्य समाज का भी पोर्टल बने ताकि समस्याओं का समाधान हो सके इस बैठक में धन्यवाद सुरभि अग्रवाल ने दिया और वैश्य समाज से जुड़े जिला महिला इकाई अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन जिला युवा इकाई अध्यक्ष कृष्णा सेठिया , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा लोकेश करनानी , मन्त्री सी ए अंकुश चौपडा , सहित उपाध्यक्ष भतमाल पेडिवाल , जिला मंत्री मनोज सिंगला , जिला मंत्री दिलीप गुप्ता , संयुक्त महामंत्री कमल बोथरा , ललित कोचर , जिला मंत्री विनीत बोथरा , जिला उपाध्यक्ष दिनेश महात्मा , मंत्री महिला इकाई पद्मिनी अग्रवाल , शालू अग्रवाल , प्रवक्ता किशन लोहिया , विनोद धानुका , सुनीता कोचर , अंकित बोरड सहित समाज के विभिन्न घटकों के प्रतिनिधि मौजूद रहें
















