Bikaner Live

राज्य स्तरीय क्वानकिडो चैम्पियनशिप सम्पन्न…
क्वानकिडो नेशनल चैम्पियनशिप 27 से 29 नवंबर को दिल्ली में…
soni





बीकानेर 20 नवंबर। राजस्थान स्टेट क्वानकिडो चैम्पियनशिप जस्सुसर गेट स्थित महेश्वरी सदन बीकानेर में रविवार को डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो एसोसिएशन बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित की गई।
क्वानकिडो प्रतियोगिता के आयोजन सचिव धनंजय सारस्वत ने बताया कि राजस्थान स्टेट क्वानकिडो चैम्पियनशिप का आयोजन महेश्वरी सदन बीकानेर में आयोजित की गई जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरांगना सुंदर गोदारा, विशिष्ट अतिथि भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला सह संयोजिका शोभा सारस्वत, राहुल दवे जैसलमेर तथा राजस्थान स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर देवेन्द्र सारस्वत द्वारा किया गया। आयोजन सचिव धनंजय सारस्वत ने आगे बताया कि राज्य स्तरीय क्वानकिडो प्रतियोगिता के स्पेरिंग, इंडीविजुअल क्वान, पेयर क्वान, मिक्स क्वान तथा वेपन क्वान इवेंट में पी-वी, चिल्ड्रेन, सब जुनियर, कैडेट, जुनियर, सीनियर तथा मास्टर के विभिन्न भारवर्ग महिला पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता निभाई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने में भाग लिया।
राज्य स्तरीय क्वानकिडो प्रतियोगिता के सभी मेडलिस्ट का चयन आगामी 27 से 29 नवंबर को दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली नेशनल क्वानकिडो चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। राज्य स्तर पर 31 गोल्ड, 04 सिल्वर तथा 02 ब्रोंज सहित कुल 37 मेडल जीतकर बीकानेर जिला प्रथम स्थान पर रहा। वहीं द्वितीय स्थान जयपुर जिले ने प्राप्त किया।
अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट तथा प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।
मेडल सेरेमनी को संबोधित करते हुए प्रदेश तकनीकी निदेशक देवेन्द्र सारस्वत ने कहा कि खेलो से व्यक्ति जहां सेल्फ डिफेंस, टाइम मैनेजमेंट, साहस और अनुशासन की अग्रसर होता है वहीं लक्ष्यों को प्राप्त करने के गुर भी सिखता है। निवर्तमान समय में महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग योग्य प्रशिक्षक से अवश्य लेनी चाहिए जिससे वे अपनी आत्मरक्षा स्वयं करने में सक्षम हो सकेगी। प्रतियोगिता में हिमानी दाधीच, भरत गांधी, राजेश साध, हिमांशु सारस्वत, तरुण राठी, अरुण चांवरिया, संकेत पंवार तथा तरुण लोयल ने सहयोग प्रदान किया।

*इन्होनें जीते गोल्ड मेडल*

भावेश गोदारा, दिपांशु स्वामी, तनु शर्मा, वेष्णवी, आर्यन लोधी, प्रतिज्ञा शर्मा, सुखदेव शर्मा, स्वरुप सिंह, संकेत पंवार, अजय जनागल, तरुण कुमार राठी, राजेश साध, हिमांशु सारस्वत, तरुण लोयल, अभिलाष मेघवाल, संदीप बिश्नोई, संजय पुरोहित, हिमांशु डांगी, भरत गांधी, राहुल दवे जयश्री बांद्रा, उर्मिला तरड़, अन्नु कुमावत, रिंकू भांभु, देवकन्या स्वामी, प्रियंका, मीनाक्षी शर्मा, गायत्री चौधरी तथा प्रीति स्वामी ने गोल्ड मेडल जीते।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!