Bikaner Live

हलवाई एकता एसोसिएशन की बैठक संगठन की कार्यकारिणी का गठन
soni

बीकानेर। बीकानेर हलवाई एकता एसोसिएशन की बैठक लक्ष्मीनाथ पार्क में आयोजित हुई। बैठक में चार उद्देश्यों को लेकर संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में हलवाई,श्रमिक व इससे जुड़े कार्मिकों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाने, लड़के या लड़की के विवाह पर सरकारी अनुदान दिलवाने, समय पर वेनत भुगतान सहित अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गई। संयोजक भैरूसिंह ने बताया कि जल्द ही संगठन की ओर से हलवाई और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के कार्ड बनाएगी। ताकि देर रात काम के बाद अपने घर लौटने वालों को पुलिस परेशान न करें। साथ ही सभी श्रमिकों व कामगारों का पुलिस वेरिफिकेशन करवा जाएगा। यहीं नहीं किसी साथी के साथ कोई अनहोनी हो जाएं तो इसको लेकर भी संगठन सरकारी सहयोग के साथ उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सरकार व प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने का काम करेगा। बैठक में जे पी स्वामी, विष्णु दत्त व्यास सहित अनेक ठेकेदार,कारीगर व मजदूर मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!