Bikaner Live

रांकाजी महाराज की जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा
soni

बीकानेर। रांकावत समाज की बैठक रांकावत भवन में आयोजित की गई । जिसमें संत शिरोमणी 1008 श्री रांकाजी महाराज की जयन्ती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लेकर चर्चा की गई। संत शिरोमणी रांकाजी महाराज की जयन्ती 25 नवम्बर को मनाने का निर्णय लिया । जिसमें रंकण जयन्ती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का आयोजन होगा जो शहर के विविध मार्गों से होते हुए रांकावत भवन में समापन होगा। इस दौरान शोभा यात्रा में संत शिरोमणी रांकाजी महाराज की विविध तरीके की झांकियाँ भी शामिल होगी और प्रसाद वितरण किया जायेगा व सर्वोतम झांकी व सभी अन्य झांकीयों को पुरस्कृत किया जायेगा । झांकी में समाज के वरिष्ठ जन सभी पुरुष एवं महिलाएँ शोभा यात्रा में हिस्सा लेंगें। इसको लेकर पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें मौजूद वरिष्ठ वयोवृद्ध द्वारका प्रसाद स्वामी, चुन्नी लाल स्वामी, मदनलाल , शिव कुमार स्वामी ओम प्रकाश स्वामी, किसन सूवटा,घनश्याम स्वामी, घनश्याम गिरधर ठाकुर दास, वार्ड पार्षद प्रतीक स्वामी एवं महिला सेवा समिति की ओर से अध्यक्षा श्रीमती शंकुतला देवी, श्रीमती आशा देवी स्वामी, श्रीमती कांता देवी,श्रीमती लक्ष्मी देवी,श्रीमती माया देवी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!