Bikaner Live

स्वर्गीय डॉ ललित मोहन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर…. श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
soni


स्वर्गीय डॉ ललितमोहन सिंगारिया की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके गोविन्दम हॉस्पिटल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा । डॉ ललित सिंगारिया एक अच्छे डॉक्टर के साथ साथ एक नेक हृदय इंसान एवं समाजसेवी भी थे । ग्रामीण क्षेत्रो में आज भी उनके द्वारा लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविरों के लिए उन्हें स्मरण किया जाता हूं । जीवनपर्यंत उन्होंने गरीब मरीजो की सेवा को अपना ध्येय समझा । इस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा के साथ एक विशाल रक्तदान शिविर एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। निशुल्क चिकित्सा शिविर में सभी डॉक्टर्स के परामर्श , सभी प्रकार की जांचे एवं सभी प्रकार की दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाएगी । गोविन्दम हॉस्पिटल के कॉर्डिनेटर चेतनसिंह पंवार ने इस रक्तदान शिविर में बीकानेर के युवाओं से अधिकतम संख्या में आकर रक्तदान करने की अपील की ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!