Bikaner Live

भारतीय जनता पार्टी नया शहर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न…
soni


बीकानेर जिला प्रभारी ओम सारस्वत के मार्गदर्शन में हुई बैठक में मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बेठक को संबोधित करते हुए सारस्वत ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी व निर्देश दिए। बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों को पार्टी की मूल संरचना बताते हुए सभी को साथ मिलकर पार्टी के कार्यक्रमों का संचालन करने का सुझाव दिया।

नया शहर मंडल के प्रभारी मुमताज अली भाटी ने पार्टी द्वारा आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार की पोल खोलते हुए सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर किया। रैली के दौरान जनता के अभाव अभियोगो को दूर करने के लिए जनता सुझाव शिकायत पेटी में संकलन करने के लिए कहा।

जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने अपने उद्बोधन में नया शहर मंडल की सराहना करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं उनकी सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सोनी पूर्व ऐसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश सोलंकी वैश्य समाज जिला महामंत्री विजय बाफना पूर्व मंडल महामंत्री धर्म प्रकाश सोनी वरिष्ठ नेता ब्रह्म दत्त भादानी, केशव पणिहार, कृष्ण कुमार तंवर का स्वागत मंडल उपाध्यक्ष अनंत लाल नाथ, शंकर लाल भादानी शक्ति केंद्र संयोजक ललित कोचर, मोती भारती एवं नेमीचंद तेजी द्वारा किया गया।

पार्टी के नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल, जन आक्रोश रैली मंडल संयोजक अशोक चांवरिया, किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष जेठमल प्रजापत, महिला मोर्चा की मंडल मंत्री नीतू आचार्य, विधि प्रकोष्ठ मंडल सदस्य एडवोकेट वेंकट व्यास का स्वागत मंडल महामंत्री सुरेश मारू, विजय कुमार मेघवाल एवं मंडल मंत्री अनिल गोयल ने किया।
बूथ अध्यक्ष संतोष आचार्य, गोपी किशन अग्रवाल, खेमचंद सोनी, महेंद्र सोनी, मनोज सोनी, नारायण को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाई मुमताज अली भाटी द्वारा सम्मानित किया गया।

नया शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने मंडल के गत 3 माह के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पार्टी द्वारा निर्देशित आगंतुक कार्यो को सफल बनाने के लिए भरकस प्रयास करने का सामुहिक आव्हान किया जिसका उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। नया शहर मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा की अध्यक्षता में स्थानीय नया शहर मंडल कार्यालय लेडी एलगिन स्कूल के सामने पुरानी जेल रोड पर संपन्न हुई पार्षद अशोक कुमार माली ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!