Bikaner Live

वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. मोतीलाल वोरा की बहिन श्रीमती गौरी देवी व्यास का निधन


बीकानेर । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. मोतीलाल वोरा की बहिन बीकानेर निवासी श्रीमती गौरी देवी व्यास धर्मपत्नी स्व. बुलाकीदास व्यास का सोमवार प्रातःकाल बीकानेर में निधन हो गया । उनकी अंत्येष्टि सोमवार को ही जस्सूसर गेट के बाहर स्थित व्यास श्मशान गृह में की गई।

श्रीमती गौरी देवी व्यास रायपुर, छत्तीसगढ़ के दैनिक समाचार पत्र ‘अमृत संदेश’ के संस्थापक स्व. गोविन्दलाल वोरा की बहिन और श्री अरविन्द वोरा, दुर्ग शहर विधायक व छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री) श्री अरुण वोरा, अमृत संदेश के संपादक श्री गिरीश वोरा व एमडी श्री राजीव वोरा की बुआजी थीं। श्रीमती व्यास अपने पीछे पुत्र विजय व्यास, अरुण व्यास तथा पत्रकार और मनोनीत पार्षद राजेंद्र व्यास सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।

श्रीमती व्यास के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, प्रख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजू व्यास, शिक्षक नेता रवि आचार्य, पुष्टिकर समाज के रूपकिशोर व्यास, वीरेंद्र किराडू, बी.जी. बिस्सा, पार्षद किशोर आचार्य, भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, ज्योतिषी भैरूरतन बोहरा, अरविंद रंगा, समाजसेवी रमेश व्यास, अभिषेक रंगा इत्यादि ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!