Bikaner Live

व्यापारी से किसी बात को लेकर मारपीट के विरोध में एक किसान पानी की टंकी पर चढ़ गया

बीकानेर। कृषि उपज मंडी में एक किसान की मंडी व्यापारी से किसी बात को लेकर मारपीट के विरोध में एक किसान पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर मौके पर तमाशबिनों की भीड़ जुट गई। जिन्होंने किसान से नीचे उतराने के लिये खासे जतन किये। किन्तु किसान दोषी व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर ढटा रहा। बताया जा रहा है कि मंडी में पल्लेदारों की हड़ताल के चलते पहले से कामकाज प्रभावित हो रहा था और दूसरी ओर किसान यूरिया खाद को लेकर लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में मालाराम जाट नाम के किसान से व्यापारी की बहस हो गई। बात ज्यादा बढऩे पर व्यापारी ने किसान को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे नाराज होकर मालाराम मंडी परिसर में ही बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। विवाद को देखते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार बुड़ानिया व सीओ सिटी दीपचंद मौके पर पहुंचे हुए हैं । पुलिस अधिकारी टंकी पर चढ़े और किसान समझाईश कर नीचे उतारा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post