Bikaner Live

शुक्रवार को वैक्सीन की 40हजार अभी 9:00 बजे खुलेगी स्लॉट

बीकानेर में शुक्रवार को होने वाला वेक्सीनेशन अब तक के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बंपर वेक्सीनेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने जागरूक जनता को बताया कल शुक्रवार को करीब 40 हजार के बड़े लक्ष्य के साथ 18+ व 45+ दोनो आयु वर्गों के लिए बंपर सेशन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जायेंगे जिसके लिए शहरी क्षेत्र के सभी केंद्रों में 18 से 44 आयु वर्ग वालो के टीकाकरण के लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी ।

वंही ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों में इस वर्ग वालों के लिए ऑनस्पॉट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी जिसमे बुकिंग के साथ ही ऑन द स्पॉट टीकाकरण किया जाएगा जिसमे उसी क्षेत्रों के लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी । बता दे, आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता व उनकी टीम जिले में वेक्सीनेशन की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!