Bikaner Live

बीकानेर आगमन पर देवश्री निवास पर सीसीआई कोटा अध्यक्ष ज्योति गौड़ का स्वागत सम्मान हुआ……
soni

बीकानेर। सीसीआई उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति कोटा की जिला अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति गौड़ का सोमवार को बीकानेर आगमन पर उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति पदाधिकारी श्रीमती विक्की सैनी के नेतृत्व में उनका जोरदार जस्सुसर गेट के बाहर देवश्री निवास पर स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सीसीआई पदाधिकारी आशा स्वामी, निर्मला चौहान,सीमा रामपुरिया, मुमताज शेख, छोटी काशी म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर के अध्यक्ष श्याम सुंदर सांखला, उपाध्यक्ष विमल किराडू, विजय सिंह बिदावत, जयसिंह चौहान सहित आदि पदाधिकारियों ने ज्योति गौड़ का माला, दुपट्टा,शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।इस अवसर पर ज्योति गौड़ ने बीकानेर के समस्त सीसीआई पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के संरक्षण स्वयं उपभोक्ताओं की सक्रियता पर सीसीआई को निर्भर बताया। एवं उपभोक्ता वाद दायर करने की जानकारी दी। इस अवसर पर आशा स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत कार्यक्रम का संचालन विमल किराडू ने किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!