Bikaner Live

पूर्व विधानसभा के रानी बाजार मंडल और पश्चिम विधानसभा के गोपेश्वर मंडल क्षेत्र में हुआ यात्रा का आयोजन…
soni

बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभाओं में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा जारी

गहलोत सरकार सभी मोर्चों पर विफल- विधायक सिद्धि कुमारी

पूरे देश में सर्वाधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में- अखिलेश प्रताप

बीकानेर। राज्य की अशोक गहलोत सरकार के 4 वर्षों के कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगलराज वाली सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आंदोलन के रूप में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह और आमजन के भरपूर सहयोग के साथ बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनों विधानसभाओं में जारी है ।

बीकानेर पूर्व विधानसभा के शिवबाड़ी मंडल के पश्चात सोमवार को रानी बाजार मंडल क्षेत्र में प्रथम दिन और पश्चिम विधानसभा के गोपेश्वर मंडल में दूसरे दिन जन आक्रोश यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर घर जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पत्रक वितरण के साथ गहलोत सरकार की विफलताओं को आमजन तक पंहुचाया ।

बीकानेर पूर्व विधानसभा

रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग ने बताया कि रानी बाजार मंडल क्षेत्र में जनाक्रोश यात्रा के प्रथम दिवस का आगाज सोमवार को पटेल नगर में दुर्गा माता मंदिर से हुआ और यह यात्रा अम्बेडकर नगर, वल्लभ नगर, गांधी नगर, सुदर्शना नगर, करणी नगर होते हुए अम्बेडकर सर्किल पर माल्यार्पण के साथ पूर्ण हुई। इस अवसर पर एक दर्जन से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं, जन सम्पर्क कार्यक्रम के साथ अनेकों स्थानों पर रैली का अभिनंन्दन किया गया।

जन आक्रोश रैली बीकानेर पूर्व विधानसभा संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा को बीकानेर पूर्व की लोकप्रिय विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि राजस्थान की सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। राज्य का विकास पूरी तरह ठप्प पड़ा है और सरकार अपने अंतर्कलह से जूझ रही है। 4 वर्षो मैं मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी को बचाने की जुगत में लगे रहे।

यात्रा के दौरान करणी नगर सहयोग पार्क में आयोजित सभा मे बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने सरकार के विरुद्ध अनेकों समस्याओं से अवगत करवाया। सहयोग पार्क में आयोजित सभा मे जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार ने जन घोषणा पत्र में किये वादों को पूर्ण नही किया है। प्रदेश में रोजगार के संकट के चलते युवाओं में सर्वाधिक आत्महत्या की प्रवृति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक बेरोजगारी की दर राजस्थान में है। निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के कारण युवा और उनके परिजन निराश है।

नागणेची मंदिर के सामने आयोजित सभा में प्रदेश पदाधिकारी अविनाश जोशी, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, अरुण जैन,मधुरिमा सिंह, भूपेंद्र शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए ।

सोमवार को रानी बाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग के संयोजन में निकली जन आक्रोश यात्रा में यात्रा जिला संयोजक डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, मधुरिमा सिंह, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, सुरेश भसीन, सोहनलाल चांवरिया, कुणाल लिखा, सरस्वती बिश्नोई, भारती अरोड़ा, राधा खत्री, शशि नैयर,ज्योति विजयवर्गीय,पार्षद जामनलाल गजरा, पुनीत शर्मा, अजेय कसेरा, राजू भाटिया,मनोज प्रजापत, निशांत गौड़, गौरव शर्मा, सुशांत कपूर, शारदा नायक, भवानी सोनी, डॉ. गजेंद्र वर्मा, राजीव सेठी, राजेंद्र गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा

भाजपा गोपेश्वर मंडल क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा दूसरे दिन सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव मन्दिर से आरंभ होकर लेघा बाड़ी, श्रीरामसर व नायकों का मोहल्ला, मोहता सराय,कुम्हारों का मोड़, गोपेश्वर बस्ती होते हुए खेतेश्वर मंदिर में समाप्त हुई ।

मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि यात्रा के दौरान आमजन और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदेश भाजपा द्वारा जारी मिस कॉल नम्बर 8140200200 पर मिस कॉल कर और यात्रा रथ में उपलब्ध शिकायत पेटिका में भी राज्य सरकार के खिलाफ लिखित शिकायतें दर्ज करवाई गई ।

यात्रा के दौरान गोपेश्वर मंडल प्रभारी महावीर रांका, जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और यात्रा विधानसभा प्रभारी वेद व्यास, विजय मोहन जोशी, जिला मंत्री कौशल शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत, मंत्री त्रिलोक लखेसर, मुकेश सैन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयदयाल गोदारा, युवा मोर्चा के नेमीचंद गहलोत, पार्षद मुकेश पंवार, सुधा आचार्य रामदयाल पंचारिया कमल आचार्य, नन्द किशोर गहलोत, महेश कुमावत, लक्ष्मण, रवि मारू इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

जिला मंत्री और जन आक्रोश यात्रा मीडिया प्रमुख मनीष आचार्य ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2 बजे जन आक्रोश यात्रा पूर्व विधानसभा में रानी बाजार मंडल क्षेत्र में चोपड़ा कटला से और पश्चिम विधानसभा के पुराना शहर मंडल क्षेत्र में आचार्य चौक से आरंभ होगी ।


Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!