यूनिट कास्ट बढाए जाने के लिए सेवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में दिया ज्ञापन शिक्षा निदेशक को । श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (SEWA) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कोडा राम भादू के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को ज्ञापन दे कर गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निःशुल्क पढ़ने वाले 25 प्रतिशत विद्यार्थियों की सरकार द्वारा प्रति विद्यार्थी फीस पुनर्भरण की राशि (यूनिट कॉस्ट) बढ़ाने की मांग की है।
संगठन के मिडिया प्रभारी शेलेष भादानी ने बताया कि महंगाई लगातार बढती जा रही है। जबकि यूनिट कास्ट को घटाया जा रहा है।
आरटीई अधिनियम के अनुसार सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले प्रति बालक पर आने वाले खर्च के बराबर यूनिट पोस्ट निर्धारित होती है। सरकार केवल छात्रों को पढाने के लिए शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतन पर होने वाले खर्च को ही शामिल कर रही है। जबकि इसमें छात्रों को दिए जाने वाले प्रोत्साह, छात्रवृत्ति, मिड डे मील, पोशाक, प्रशासनिक खर्चे भी शामिल किए जा कर यूनिट कोस्टा तय की जाए। वर्तमान मे दी जाने वाली राशि वास्तविक महंगाई एवं फीस बहुत कम है।

















