श्रीगंगानगर घूसखोरों के खिलाफ एक्शन में कार्रवाई कर रही एसीबी की टीम ने आज बीकानेर संभाग में कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने श्रीगंगानगर में यह कार्रवाई की है। जहां पर परिवादी की सूचना पर एसीबी के डीआईजी सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में डीएसपी रविन्द्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट फायर ऑफिसर को हजारों की रिश्वत के साथ ट्रेप किया है। एसीबी ने ऑफिसर सुगनचंद को अस्पताल के लिए फायर एनओजी जारी करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा है। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है।
असिस्टेंट फायर ऑफिसर को हजारों की रिश्वत के साथ ट्रेप
















